फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जर्जर बिजली का खंभा गिरने से महिला की मौत, निगम अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
फोटा संख्या:-64 गांव पाली में गिरा बिजली का पोल व एकत्रित ग्रामीण--स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मंगलवार सुबह आई तेज बारिश में जर्जर बिजली का खंभा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। गांव पाली निवासी 53 वर्षीय महिला सरिता देवी सुबह जब मंदिर में जल चढ़ाकर वापस अपने घर आ रही थी तो रास्ते में पोल टूटकर महिला के सिर पर गिर गया।
विज्ञापन

हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। मृतक के बेटे ने पुलिस को शिकायत देकर लापरवाही बरतने वाले बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव पाली निवासी गौरव ने एफआईआर में बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी मां सरिता देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर आ रही थी। जब रास्ते में भूरिया के मकान के पास पहुंची तो जर्जर बिजली का पोल टूटकर उसकी मां पर गिर गया।
विज्ञापन

हादसे में उसकी माता के सिर में चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे पोल के नीचे से निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे का आरोप है कि यह पोल काफी समय से जर्जर था और निगम के कर्मचारियों को अवगत भी कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने बताया कि घटना से दो दिन पूर्व भी ग्रामीणों की ओर से निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया गया था। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराने के बावजूद भी निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिस कारण यह हादसा हुआ है, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
वहीं, ग्राम पंचायत पाली के सरपंच देशराज का कहना है कि गांव के सभी जर्जर पोल एवं लाइनों की शिकायत जनवरी में बिजली निगम को दी गई थी। उसके बाद भी पांच-छह बार निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया था। किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे निगम के अभियंता व उपमंडल अधिकारी ने सभी लाइनों व जर्जर खंभों को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, पुलिस ने मृतका के बेटे गौरव के बयान पर नागरिक अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को साैंप दिया व मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें