फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला और चालक की मौत, छह दिन की बच्ची समेत तीन घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एंबुलैंस--संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-नारनौल मार्ग पर गांव कुकसी के पास वीरवार की रात 10 बजे तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरो ने एंबुलेंस में टक्कर मार दिया। इस हादसे में महिला और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई जबकि छह दिन की बच्ची, उसके पिता और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो से टक्कर के बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई जबकि बोलेरो सड़क किनारे बने एक कमरे में जा घुसी थी। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर अज्ञात बोलेरो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कैलाश नगर नारनौल निवासी पवन कुमार ने बताया है कि उनकी पत्नी रेशमा गर्भवती थी। 8 जुलाई को प्रसव के लिए रेशमा को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया था। 10 जुलाई को रेशमा ने एक कन्या को जन्म दिया। 14 जुलाई को उनकी पत्नी को अस्पताल से छुट्टी मिली। जब वह एंबुलेंस से नारनौल आ रहे थे। रात दस बजे एंबुलेंस कुकसी के पास पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरों ने एंबुलेंस को टक्कर मार दिया जिससे एंबुलेंस पलट गई। इस घटना में उसकी पत्नी 26 वर्षीय रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी छह दिन बेटी व उनकी मां सरोज देवी के साथ-साथ एंबुलेंस चालक रोहतक के गांव राठौरी निवासी संदीप को गंभीर चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए नारनौल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद बुलेरो चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस चालक संदीप ने भी रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतका के पति ने बोलेरो चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का लगाया आरोप
मृतका के पति पवन कुमार ने बोलेरो चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए चालक और बोलेरो में सवार अन्य युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व गाड़ी सवार अन्य युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में 5 से 6 युवक सवार थे। सभी ने शराब पी रखी थी। चालक के नशे में होने के कारण ही बोलेरो अनियंत्रित हुई।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने बोलेरो चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बोलेरो चालक की तलाश के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।- सुशील कुमार, जांच अधिकारी, सहायक उप निरीक्षक, सदर थाना महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें