फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना, नारनौल में 13.0 मिलीमीटर बारिश हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ आई बारिश के गर्मी के मौसम से लोगों को राहत मिली। करीब तीन दिनों से सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर बाद बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहता है। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक इसी प्रकार की बिखराव वाली बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि संपूर्ण इलाके पर मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। कहीं हल्की तो कहीं तेज गति से बारिश की गतिविधियां शुरू हैं। वर्तमान परिदृश्य में मानसून टर्फ रेखा की वजह से पंजाब और राजस्थान पर बने एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से जबरदस्त नमी की वजह से गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश व पंजाब में जबरदस्त मानसून की गतिविधियों को दर्ज की जा रही है। महेंद्रगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। शुक्रवार को नारनौल में 13.0 मिलीमीटर जबकि महेंद्रगढ़ में 8.5 मिलीमीटर और अटेली में 10.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें