महेंद्रगढ़। एटीएम कार्ड बदलकर आरोपियों ने 47957 रुपये निकाल लिए। गांव बलायचा निवासी सत्यबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 31 अक्तूबर को स्टेट बैंक आफ इंडिया महेंद्रगढ के साथ वाला एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। वहां पर वह दस हजार रुपये निकालकर रुपये गिनने लग गया। उसी दौरान वहां पर आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। अज्ञात व्यक्ति ने उसके एटीएम से बस स्टैंड के पास से एटीएम से दस हजार रुपये, विवेक गारमेंटस से स्वाइप करके 31 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद में 5998 रुपये और 959 रुपये निकाले गए। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात व्यक्तियों को पकड़कर उसके रुपये दिलवाने की मांग की है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित सत्यबीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।