महेंद्रगढ़। बस स्टैंड के नजदीक एसबीआई के एटीएम से व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव देवास निवासी सुभाषचंद ने बताया कि 7 जनवरी को दोपहर किसी कार्य के लिए महेंद्रगढ़ आया था। उसने एटीएम से 300 रुपये निकलवाए। उसी दौरान एक अनजान व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके उपरांत उसके एटीएम से महज तीन मिनट के समय में ही चार बार ट्रांजेक्शन कर 37 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस का दी शिकायत के माध्यम से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई व राशि की बरामदगी की गुहार लगाई है।