फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा के संदेश के साथ आज योगमय होगा जिला

Fri, 20 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 01नई अनाज मंडी में आयोजित योग अभ्यास ​शिविर के दौरान कठिन योग का प्रदर्शन करते व
विज्ञापन
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम के साथ हजारों साधक एक साथ प्रोटोकॉल के तहत योगिक क्रियाएं करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम नांगल चौधरी रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में होगा। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग की ओर से योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा का संदेश देने के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने लघु सचिवालय में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं नई अनाज मंडी नारनौल में जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए एसडीएम नारनौल रमित यादव तथा सीटीएम मंजीत कुमार की अध्यक्षता में अंतिम रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसी प्रकार जिला महेंद्रगढ़ के सभी खंडों में हजारों नागरिकों ने एक साथ योग क्रियाएं की।
विज्ञापन

रिहर्सल के दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों ने कठिन योगाभ्यास का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पतंजलि की ओर से योग शिक्षक निलेश ने योग की क्रिया करवाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की और से बहन कमल ने योग आसनों के बाद शांति पाठ कराया। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशि बाला तथा डॉ. सतीश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव के अलावा सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।
इंसेट





जिटे में ये रहेंगे योग कार्यक्रम में मुख्यातिथि



जिलास्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। वहीं महेंद्रगढ़ में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, नांगल चौधरी में जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, कनीना में एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, अटेली नांगल में नारनौल एसडीएम रमित यादव, सिहमा में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी हरिप्रकाश बंसल, निजामपुर में तहसीलदार व सतनाली में तहसीलदार मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
इंसेट



इस प्रकार रहेगा योग कार्यक्रम का शेडयूल


उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि सुबह 6 से 6:30 बजे तक प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से लाइव संबोधन होगा। इसके बाद 6:30 से 7 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन दिखाया जाएगा। इसके लिए बड़ी एलईडी पर पीएम व सीएम के लाइव संबोधन की व्यवस्था की गई है। सुबह 7 बजे से 7:45 तक योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योगिक क्रियाएं होंगी। 7:45 से 7:50 तक योगासन प्रदर्शन होगा। यह कार्यक्रम 8 बजे तक संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें