फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल कनेक्शन शुरू होने से यात्रियों को मिलेगी नियमित पेयजल की सुविधा

विज्ञापन
फोटो नंबर- 19बस स्टैंड परिसर में बनी पानी की टंकी से पानी पीते यात्री। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बस स्टैंड परिसर में पेयजल कनेक्शन लगने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संभावना है कि आगामी सप्ताह तक पेयजल कनेक्शन चालू हो जाएगा जिससे बस स्टैंड परिसर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति बनी रहेगी और यात्रियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड परिसर में अभी पेयजल कनेक्शन नहीं है। इसकी वजह से यात्रियों के लिए पेयजल आपूर्ति टैंकर से की जाती है। डिपो कर्मचारी पेयजल के लिए कैंपर मंगवाते हैं। एक दिन में करीब 2 से 3 टैंकर और प्रतिदिन करीब 30 से 40 पानी के कैंपर मंगवाए जाते हैं। बस स्टैंड पर पेयजल कनेक्शन लगवाने के लिए दस्तावेज की प्रक्रिया लंबे समय से रुकी हुई थी।
गर्मियों में कई बार टंकी में नहीं रहता पानी
यात्रियों के लिए पेयजल आपूर्ति टैंकर पर निर्भर है लेकिन गर्मियों के दिनों में क्षेत्र में टैंकर की अधिक मांग रहती है। इस कारण कई बार टैंकर समय पर नहीं पहुंचते और पानी की टंकी खाली रहती है।
विज्ञापन


वर्जन :
पेयजल कनेक्शन के लिए जरूरी दस्तावेज प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उम्मीद है जल्द ही बस स्टैंड परिसर में पेयजल कनेक्शन लग जाएगा। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें