फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वाद, संस्कृति के रंगों से सजा लघु भारत, देसी उत्पादों की दिखी झलक

विज्ञापन
फोटो संख्या:91- दोहान 2026 का उद्घाटन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुधवार को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में ‘दोहान-2026’ राज्य स्तरीय खाद्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों, लोक संस्कृति और कला की झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय एवं पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग ने किया। कार्यक्रम का संयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनू यादव और प्रो. अंकुश अंबरदार के मार्गदर्शन में हुआ।
आयोजन सचिव डॉ. अमित कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. नीरज करण सिंह और डॉ. कल्पना चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खाने की थाली बनी राज्यों की पहचान
खाद्य स्टॉलों पर विद्यार्थियों ने अपने-अपने राज्यों के पारंपरिक व्यंजन और खान-पान की विशेषताएं प्रस्तुत कीं। निर्णायक मंडल ने स्टॉलों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

मंच पर संस्कृति, कैनवास पर दिखे रंग
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। चित्रकला प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. रेनू यादव और प्रो. अंकुश अंबरदार के मार्गदर्शन में हुआ।

फोटो संख्या:91- दोहान 2026 का उद्घाटन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत- हकेंवि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें