फोटो नंबर-28सर्दी से बचने के लिए अलावा का सहारा लेते युवक। संवाद
नारनौल। नारनौल की रात 0.5 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी के बाद भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ठंडी रही। शुक्रवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं कुछ स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा। इसके अलावा, जनवरी में बारिश के भी आसार लग रहे हैं।
महेंद्रगढ़ जिले में मौसम आमतौर पर शुष्क परंतु गतिशील बना हुआ है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों बादलों की आवाजाही रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया एक बाद कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तन शील बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके बाद 30 दिसंबर को एक और मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ आएगा। जिससे मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 31 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।
इस मौसम प्रणाली से अभी के विश्लेषण से हल्की बारिश बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही है हालांकि अभी इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे। नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमशः 18.0 व 5.5 और 22.0 व 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।