फोटो 26 प्रतियोगिता में विजेता छात्र व मुख्य अतिथि।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। बाल भवन में बुधवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण और बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी में इंटर्नशिप कर रहे विश्वविद्यालय और कॉलेज के 17 विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में रश्मि तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मीनाक्षी द्वितीय स्थान पर रहीं जबकि विपिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिला टीबी समन्वयक शोभा रानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा थे। विशिष्ट अतिथियों में गीता, सेवानिवृत्त प्राचार्य सरोज कश्यप, सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक वंदना यादव और समाजसेविका कृष्णा आर्या शामिल थीं। संवाद