फोटो संख्या:72- सतनाली में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हवन करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
सतनाली। बाबा भैरु मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। कथावाचक पंडित मोहित दास खेड़ी तलवाना ने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सच्ची मित्रता प्रेम, विश्वास और निस्वार्थ भाव पर आधारित होती है। उन्होंने भक्ति और श्रद्धा के महत्व को बताया। समापन पर महाआरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। संवाद