कनीना। उपमंडल के गांव बाघोत में 14 दिसंबर को 26 वर्षीय मोहित ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया था, लेकिन परिजनों ने कुछ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने की शिकायत दी पुलिस ने प्रमाण मांगे।
उधर परिजनों ने कहा कि पहले मामला दर्ज किया जाए तभी वह शव का अंतिम संस्कार करेंगे। परिणाम यह निकला दोनों के बीच लगातार खींचतान चल रही है। न तो पुलिस मामला दर्ज कर रही है न ही परिजन शव का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। मृतक के पिता कैलाश पुजारी ने बताया कि वह हाईकोर्ट में जाना चाहते थे, लेकिन पता लगा कि छह जनवरी तक हाईकोर्ट में अवकाश है, जिसके चलते हुए सात जनवरी को ही अब हाईकोर्ट जाएंगे। तब तक पुलिस प्रशासन का इंतजार करेंगे।
बाघोत गांव में जहां कैलाश पुजारी के घर में लोगों का आवागमन चला और 12 दिनों तक गमगीन बैठे रहे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन के लोग भी परिजनों को शव लेने के लिए मनाते रहे, लेकिन कैलाश पुजारी अपनी बात पर अडिग रहे। कहा कि पहले मामला दर्ज किया जाए तभी शव को लेंगे। कनीना के शवगृह में शव रखा है।
पवन कुमार
पवन कुमार