फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित रूप से निर्माणाधीन सड़क पर नहीं हुआ पानी का छिड़काव तो करेंगे आंदोलन : डॉ मनीष यादव

Fri, 01 Mar 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। निर्माणाधीन स्टेट हाईवे 148बी पर प्रतिदिन पानी के छिड़काव की मांग को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यकार्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए ठेकेदार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा अगर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में स्टेट हाईवे 148बी पर निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल और मिट्टी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं ठेकेदार का कहना है कि धूल और मिट्टी को कम करने के लिए उन्होंने धूल नियंत्रण उपकरण का उपयोग किया है। वहीं सड़क निर्माण कार्य के परियोजना प्रबंधक ने कहा निर्माण के दौरान प्रतिदिन पानी का छिड़काव कराया जाएगा। डॉ. मनीष यादव ने मौके पर परियोजना प्रबंधक व ठेकेदार से बातचीत कर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नियमित रूप से निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुनील प्रधान रिवासा, हनुमान, विजय प्रधान रिवासा, सत्यवीर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें