फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ को विकास के मामले में पिछड़ने नहीं देंगे : आरती राव

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना(नारनौल)। कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव का शनिवार को कनीना में पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने नागरिक अभिनंदन किया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर व पगड़ी पहनाकर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। आरती सिंह ने अभिनंदन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अटेली क्षेत्र के लोग बधाई के पात्र हैं, जिनकी बदौलत आज मंत्री बनकर आप सबके बीच आई हूं। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा की जीत के लिए दिन-रात एक की, उनका दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त है। हरियाणा के युवाओं को एक नई उम्मीद भाजपा सरकार ने दी है। महेंद्रगढ़ जिले को किसी भी सूरत में विकास के मामले में पिछड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अटेली मेरा घर है, सभी लोगों के कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। हरियाणा गठन के बाद पहली बार लगातार कोई तीसरी बार सरकार बनी है तो वह भाजपा की सरकार बनी है। इसके लिए हरियाणा की जनता बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने 24 हजार युवाओं को नौकरी देकर दिवाली का तोहफा दिया है। गरीब, किसान व साधारण परिवार के अनेक युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरियां मिली हैं।
इस मौके पर पटौदी की विधायक विमला चौधरी, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, गुड़गांव प्रभारी मनीष मित्तल, दयाराम यादव, महेश घाटाशेर, संदीप नीरपुर, प्रदीप यादव पूर्व जिला पार्षद, सतबीर सेहलंग, हनुमान शर्मा, सुरेश यादव भोजावास, अनिल यादव सरपंच कनीना, राजेंद्र भारद्वाज पौता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें