फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 11 आईटीआई में रिक्त पड़ी 705 सीटों को भरने का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आईटीआई में दाखिला लेकर सपनों को पूरा करने से जो बच्चे वंचित रह गए थे, उनको पंचकूला स्थित मुख्यालय की तरफ से एक मौका और दिया जा रहा है। ऐसे में ये बच्चे अब 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारी ने पत्र जारी कर प्रदेश की सभी आईटीआई के प्राचार्यों को प्रेषित कर दिए हैं। शनिवार व रविवार को अवकाश होने के चलते सोमवार से दाखिला प्रक्रिया पुन: शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 705 सीटें हैं रिक्त
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 11 राजकीय आईटीआई मौजूद हैं, जिनमें 3416 कुल सीटें हैं और इनमें से 705 सीटें अभी भी खाली पड़ी हैं।
ऑन द स्पॉट होगा दाखिला
इस प्रक्रिया के तहत जिस बच्चे ने फाॅर्म न भरा हो, वो सबसे पहले आनलाइन अपना फार्म भरे। इसके बाद रैंक कार्ड को डाउनलोड कर अपने नजदीकी आईटीआई में जाकर या जहां भी वो दाखिला लेना चाहता है, वहां पर 12 बजे से पहले जमा करवाएं। इसके बाद आईटीआई प्रशासन की ओर से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
वर्जन:
मुख्यालय से दो दिन पहले ही दोबारा दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के आदेश आए हैं। सोमवार से दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे। -विनोद खनगवाल, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी सीट खाली
नाम कुल सीट रिक्त सीट
बॉयज आईटीआई नारनौल 872 110
गर्ल्स आईटीआई नारनौल 312 68
बॉयज आईटीआई महेंद्रगढ़ 668 173
गर्ल्स आईटीआई महेंद्रगढ़ 180 15
आईटीआई डेरोली अहीर 148 64
आईटीआई शहबाजपुर 148 07
आईटीआई सुजापुर 236 50
आईटीआई माल्डावास 220 85
आईटीआई भोजावास 244 19
आईटीआई सतनाली 216 34
आईटीआई सेहलंग 172 80
कुल 3416 705
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें