नारनौल। पुल बाजार में सड़क बनाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी और दुकानदारों को धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दुकानदारों ने 24 जनवरी को सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पुल बाजार के सभी दुकानदार सुबह 10 बजे अपनी-अपनी दुकानें बंद करेंगे और एक घंटे तक धरना देकर भजन कीर्तन करेंगे।
पुल बाजार के दुकानदार पम्मी चौधरी, सुरेश गोयल, रामानंद सर्राफ, अनिल सर्राफ, संदीप गोयल, सुनील, मनीष कुमार, हरीश बंसल आदि ने सड़क न बनाने एवं सरकार और प्रशासन की अनदेखी के विरोध में 24 जनवरी को एक घंटे के लिए दुकान बंद करके धरने पर बैठने का निर्णय लिया है।
धरने में वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार चौधरी, आत्माराम सैनी, दिलबाग सिंह, विकास यादव, संदीप गोयल, अनुज कुमार, सुरेश चौधरी, अनिल सर्राफ, हरीश बंसल, विकास कुमार, सुनील संघी, भीम सिंह, रामानंद सर्राफ व पवन आदि शामिल रहे।ा