फोटो संख्या:67- कान्हा सिंह पार्क कनीना में बैठक करते डॉ. भीमराव आंबेडकर जन जागरण समिति के सदस
कनीना। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक रविवार को कान्हा सिंह पार्क कनीना में हुई।
अध्यक्षता समिति के प्रधान कृष्ण कुमार पुनिया ने की। उन्होंने कहा कि आंबेडकर भवन की चहारदीवारी के लिए समिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही नगर पालिका चेयरपर्सन से मिलेगा। इसके साथ ही समिति ने निर्णय लिया कि सदस्यता अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को समिति से जोड़ेंगे। समिति ने समाज सुधार पर विशेष बल देते हुए यह भी तय किया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में कैडर आयोजित किए जाएंगे। संवाद