फोटो नंबर-10प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। शारदीय नवरात्र पर प्रभात फेरी संगठन ने नवदुर्गा युवा मंडल के साथ रविवार सुबह प्रभात फेरी निकाली।
आयोजन मोहल्ला परस नीम चौक में किया। मनमोहन शर्मा ने मुख्य यजमान प्रदीप सोनी एसडीओ एवं नवदुर्गा युवा मंडल के सदस्यों को ठाकुर जी पूजन करवाया। प्रभात फेरी पुल बाजार, मानक चौक, जैन धर्मशाला, आर्य समाज व मिश्रवाड़ा से होते हुए पुन प्रारंभ स्थल पर संपन्न हुई। अंत में आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद