फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला मुख्यालय की मांग को लेकर आज से करेंगे गांवों में जनसंपर्क

Wed, 17 Jul 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर सरपंच देशराज फौजी व समाजसेवी बलवान फौजी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जब तक जिला मुख्यालय की मांग पूरी नहीं होती उनका संघर्ष जारी रहेगा। महेंद्रगढ़ के लोग आजादी के बाद से अपने हक से वंचित हैं। लगातार क्षेत्र के लोगों की ओर से जिला मुख्यालय की मांग को उठाते आ रहे हैं, लेकिन लोगों को सरकार की ओर से केवल झूठा आश्वासन दिया जा रहा हैं। इस बार क्षेत्र की आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है।
विज्ञापन

बुधवार से महेंद्रगढ़ विधानसभा के प्रत्येक गांव में जनसंपर्क किया व ग्रामीणों को आंदोलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर जिला मुख्यालय की मांग को लघु सचिवालय महेंद्रगढ के बाहर 10 से 15 अगस्त अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। धरने में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होंगे और यह लोग धरने से तब तक नहीं उठेंगे जब तक महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें