फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 22 जनवरी को 3100 दीप जलाकर मनाएंगे खुशी

Thu, 18 Jan 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
सेहलंग में अयोध्या से आए अक्षत व मंदिर ​चित्र देकर निमंत्रण देते आयोजक।
विज्ञापन
कनीना। प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उपमंडल के गांव सेहलंग में 3100 दीप जलाकर खुशी मनाई जाएगी। हिंदू युवा वाहिनी महेंद्रगढ़ के वरिष्ठ सदस्य रमेश क्रांति हिंदू ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गांव-गांव, शहर-शहर दिवाली का माहौल है। सेहलंग में भी हवन, सुंदरकांड पाठ, झांकी एवं शोभा यात्रा का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शाम को खिमज धाम पर 3100 दीपक जलाकर दिवाली मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रीराम 500 वर्षों के इंतजार के बाद अपनी जन्मभूमि अयोध्या में विराजमान होंगे। उन्होंने ग्रामवासियों से आग्रह भी किया है कि सभी ग्रामवासी हर घर से 21 दीपक खिमज धाम पर राम मंदिर की खुशी में जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें