फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव डालनवास में मकान से नकदी व आभूषण चोरी

Thu, 18 Jan 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। चोर गांव डालनवास में एक मकान का ताला तोड़कर 80 हजार की नकदी व 16 तोले साेने के आभूषण तथा 500 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव डालनवास निवासी सुमित लांबा ने बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से भारतीय वायुसेना में कार्यरत है। उनकी डयूटी अहमदाबाद में है तथा उसका परिवार भी उसके साथ रहता है। गत 13 दिसंबर को उसकी माता सुमित्रा देवी मकान बंद करके अहमदाबाद चली गई थी। 14 जनवरी को उसके चचेरे भाई सतीश ने सूचना दी कि मकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा हुआ है। सूचना पाकर वह छुट्टी लेकर अपनी माता के साथ अपने घर आकर देखा कि उनके गेट व अंदर कमरों का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर कमरे में रखी संदुक, बक्से, अलमारी के ताले टूटे हुए थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो 11 जनवरी रात करीब 11:25 पर एक अज्ञात गाड़ी घर के आगे दिखाई दे रही है। अनजान व्यक्ति उतरकर मेरे घर के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद 11:59 बजे वापस जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सामान की जांच की तो करीब 80 हजार रुपये की नकदी व लगभग 16 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी चोरी मिली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें