फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता को ध्यान में न रखने वाले ठेकेदार हों ब्लैक लिस्ट

Sat, 12 Dec 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में जो ठेकेदार तय समय में  या गुणवत्ता को ध्यान में रखकर काम नहीं करते उन्हें ब्लैक लिस्ट किया  जाए। राज्य सरकार विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। शर्मा लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में निगरानी समिति गठित की गई है। इसके अलावा हर विकास कार्य का सोशल ऑडिट होगा। अगर कहीं भी ठेकेदार या अधिकारी द्वारा लापरवाही  बरती गई है तो तुरंत कार्रवाई की जाए। शिक्षा मंत्री ने बिजली, जनस्वास्थ्य, सिंचाई व सड़क आदि के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की  बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा वाइज अब तक हुए काम की  प्रोग्रेस रिपोर्ट अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के  एक-एक कार्यक्रम तीन विधानसभा में हो चुके हैं। अब दिसंबर के अंत या जनवरी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। इससे पहले पिछली की गई घोषणाओं को पूरा  करने पर अधिकारी विशेष जोर लगाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र  के लिए लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपये से नहरों के पुर्नोद्धार का काम होगा। इसमें हरसेक हिसार से डाटा लें तथा उसके अनुसार बनाए गए लेवल के अनुसार काम  करें। कई नहरें ऐसी हैं जिनका लेवल सही नहीं है उसे सेटेलाइट से ही  डाटा लेकर ठीक किया जा सकता है। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश  यादव, नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव, उपायुक्त अतुल कुमार,  एडीसी आरएस वर्मा तथा बीजेपी के जिला प्रधान कंवर सिंह यादव मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें