फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जहां रखा है हुक्का, वहीं शुरू होती है चुनावी चर्चा

Sat, 14 Sep 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- गांव सिसोठ के बाबा जाखदेव मंदिर में हुक्का की गुड़गुडाहट के साथ चुनावी चर्चा कर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विधानसभा चुनाव में हर जगह चुनाव को लेकर ही चर्चा दिख रही है। सभी प्रत्याशी जोरशोर से अपना प्रचार अभियान शुरू कर चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र में जहां भी हुक्का रखा है वहीं चुनावी चर्चा शुरू हो जाती है। गांवों की चौपाल में हुक्का पीते-पीते चुनाव के बनते-बिगड़ते समीकरणों पर दिनभर चर्चा चलती रहती है। लोगों का कहना है कि इस बार अभी तक तो नेताओं ने टिकट व टिकट कटने पर अधिक ध्यान दिया है। स्थानीय मुद्दों को लेकर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। स्थानीय समस्याएं एवं मुद्दे चुनाव से गायब हैं।
विज्ञापन

गांव सिसोठ में बाबा जाखदेव मंदिर में बैठे देशराज फौजी, लालचंद, रविंद्र पाल, महाबीर, सूबेदार सतबीर सिंह, हरिद्वारी, सुभाषचंद, श्योलाल, सत्य बीर, राकेश, अशोक, पहलाद, अशोक ने कहा कि भाई पांच साल विकास करवाना है। चुनाव में सक्रियता जरूरी है। नेताओं की ग्रामीण वोटरों पर पैनी नजर है। हर गांवों में नेताओं के कार्यकर्ता हैं जो अपने नेता को दिनभर की राजनीति गांव में चली चर्चाओं का गणित समझा देते हैं। हालांकि इस बार टिकट मुख्य मुद्दा रहा है नेता स्थानीय मुद्दों एवं विकास पर कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। वहीं नेताओं के कार्यकर्ताओं की भी ग्रामीण क्षेत्र पर पैनी नजर है, देर रात तक नेता भी इसका फीडबैक लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें