फोटो नंबर-19नारनौल की नई अनाज मंडी में लगी सरसों की ढेरियां। संवाद
नारनौल/अटेली/नांगल चौधरी। नारनौल, अटेली व नांगल चौधरी की अनाज मंडियों में दूसरे दिन भी गेहूं की आवक नहीं हुई। सरसों की लगातार खरीद की जा रही है। बुधवार को नारनौल मंडी में सरसों की आवक 2478 क्विंटल और खरीद 2997 क्विंटल की गई। वहीं 3350 क्विंटल सरसों का उठान भी किया गया।
अटेली में सरसों की खरीद 3430 और उठान 2570 क्विंटल का किया गया। वहीं नांगल चौधरी में सरसों की खरीद 1170 और उठान 1660 क्विंटल का किया गया। खरीद एजेंसी द्वारा किसानों की ढेरी की अच्छे जांच की जा रही है। अगर किसी ढेरी में नमी ज्यादा पाई जाती है तो उसकी खरीद नहीं की जाती है।
नारनौल, नांगल चौधरी व अटेली में सरसों की आवक लगातार हो रही है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद भी शुरू हो गई थी। अभी एक भी किसान मंडी में गेहूं लेकर नहीं आया है। नारनौल व नांगल चौधरी में तो चार-पांच साल से गेहूं का एक भी दाना नहीं खरीदा गया है। नारनौल व अटेली मंडी में हैफेड द्वारा और नांगल चौधरी में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी।