फोटो 03 नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते गणमान्य। स्रोत: ग्रामीण
नारनौल। गांव मंडलाना में सुशील यादव के घर बेटी के जन्म पर खुशी का माहौल रहा। नवजात कन्या के आगमन पर परिवार ने पारंपरिक कुआं पूजन का आयोजन कर बेटी के जन्म का जश्न मनाया। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुए कार्यक्रम में दादी निशा देवी की अगुवाई में महिलाओं ने कुएं की पूजा-अर्चना कर बच्ची के सुखी, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एमपीएचई के पूर्व जिला प्रधान अनिल रसूलपूरिया और राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा कि “बेटी और बेटा एक समान हैं।” उन्होंने परिवार के इस कदम को समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताया। संवाद