फोटो 25 लड़की के जन्म पर कुआं पूजन का आयोजन करते हुए। स्वयं
मंडी अटेली। लड़का-लड़की में भेद दूर करते हुए गांव अटेली के पूर्व सरपंच रतीराम के दूसरी पड़ पोती होने पर कुआं पूजन व सामूहिक भोज में बच्ची को आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। किसान नगर निवासी देशराज ने बताया कि उसके लड़के की पत्नी ओमिका को दूसरी पुत्री होने पर सर्वसम्मति से परिवार ने फैसला लिया कि लड़की होने पर कुआं पूजन व भोज का आयोजन किया जाएगा। रविवार रात को कुआं पूजन व भोज हुआ। बच्ची की नाम यशवी रखा गया। ओमिका सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, जबकि लड़की का पिता इंजीनियर है। इस मौके पर हरिप्रकाश, पंच धर्मबीर, शिवराज नंबरदार, लक्ष्मीनारायण नंबरदार, देव सरपंच, यादराम पंच, विद्यानंद व युद्धवीर आदि मौजूद रहे।