फोटो संख्या:74- पितामह कान्हासिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य
- फोटो : दो महीने में ही धंस गया खंड़जा।
कनीना। पितामह कान्हासिंह राजकीय महाविद्यालयमें सात से आठ अगस्त को नए शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह आयोजन प्राचार्य प्रो. विनोद यादव के नेतृत्व में हुआ। प्रो. हरिओम भारद्वाज ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने महाविद्यालय की गौरवशाली ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं परिसर में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का परिचय कराया। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का संदेश देते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। संयोजिका प्रो. कांता यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि महाविद्यालय उनका दूसरा घर है और इसकी स्वच्छता, अनुशासन एवं संपत्ति की देखभाल हर छात्र का कर्तव्य है। इस मौके पर महेश कुमार, संदीप कुमार, कुसुम, यतेंद्र सिंह, राकेश, प्रदीप, सोमवीर, सपना, आशा, ज्योति, निशा, प्रियंका, सुनीता, रविंद्र सिंह राहुल भगवती, मंजू वाला, अनीता, नीलम, सत्यवती यादव, अंजू बाला, बलराज कैलाश मौजूद रहे।