महेंद्रगढ़। रेलवे विभाग की ओर से गोगामेड़ी मेले के लिए स्पेशल चार गाड़ियां सोमवार रात 11 बजे से शुरू होगी। इन गाड़ियों का संचालन होने से महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली के श्रद्धालुओं को फायदा होगा। महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गोगामेड़ी के लिए एक हजार से अधिक श्रद्धालु जाते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ से निपटने को लेकर रेलवे की ओर से गाड़ियों का संचालन किया गया है।
ये गाड़ियां रेवाड़ी से चलकर महेंद्रगढ़, लुहारू, सादुलपुर होते हुए गोगामेड़ी के लिए रवाना होगी। श्रद्धालु मुकेश, रामनिवास, राजेंद्र शर्मा, पुरुषोतम, गुलशन ने बताया कि इन गाड़ियों के चलने से गोगामेड़ी के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कनीना, महेंद्रगढ़, सतनाली स्टेशनों पर ठहराव होने से श्रद्धालुओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने रेलवे विभाग का इन गाड़ियों के संचालन करने पर आभार जताया है। गोगामेड़ी मेले के लिए गाड़ी संख्या 04791 रेवाड़ी गोगामेड़ी मेला स्पेशल रेवाड़ी से सुबह 6:15 बजे चलकर वाया महेंद्रगढ़, लोहारू, सादुलपुर होते हुए सुबह 10:40 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04792 गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल यह गोगामेड़ी से 11:45 बजे चलकर वाया सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ होते हुए 4:59 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04795 रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल गाड़ी शाम छह बजे रेवाड़ी से चलकर वाया महेंद्रगढ़, लोहारु, सादुलपुर होते हुए रात 11 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04796 गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल गाड़ी रात 11:20 बजे गोगामेड़ी से चलकर सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ होते हुए सुबह 5:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। ये चारों गाड़ी 11 से 21 अगस्त और 30 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगी।