फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ तापमान पहुंचा 47.2

विज्ञापन
दोपहर में सुनसान पड़ी सड़क - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जिले में नौतपा का कहर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 47.2 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री था, जो मंगलवार को 46 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि रात के तापमान में 2.5 डिग्री कमी हुई है। गर्मी और लू के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 47.2 व न्यूनतम 28.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन

बता दें कि नौतपा के कारण जिले में रेड अलर्ट जारी है। चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। बुधवार को जैसे आसमान से आग बरस रही थी और लू चलने से लोगों को और परेशानी हुई। गर्मी के कारण दोपहर के समय लोग घरों में ही दुबके रहे। लॉकडाउन व गर्मी के चलते सुबह 10 बजे से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे बिजली के ट्रीप होने की समस्या आ रही है। हालांकि बिजली व कुलरों की दुकानें रोस्टर से खुलने से लोगों को और परेशानी हो रही है। पंखे व कूलर बनवाने के लिए उन्हें एक दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रात के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 47.2 व न्यूनतम 28.5 डिग्री था। यानि रात 2.5 डिग्री की कमी रही। वहीं पशुपालक दुधारू पशुओं को इस भीषण गर्मी से बचाने के लिए उपाय कर रहे हैं। फिर भी इस गर्मी में दुग्ध उत्पादन में कमी आ रही हैं। चिकित्सकों का कहना हैं कि ज्यादा गर्मी होने के कारण व हरा चारा नहीं मिल पाने के कारण पशुओं में कैल्शियम व पानी की कमी आ जाती हैं व हीट-स्ट्रोक होने का खतरा ज्यादा होता हैं। इसलिए दुधारू पशुओं को हवादार जगह में बांधना चाहिए व दिन में कई बार पानी पिलाना चाहिए।
विज्ञापन

एक सप्ताह का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
21 मई 43.4 20.0
22 मई 45.4 21.4
23 मई 45.0 26.6
24 मई 45.0 27.0
25 मई 45.8 28.0
26 मई 46.0 31.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें