फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंधड़ और ओलावृष्टि से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
फोटो संख्या:90- गोशाला रोड पर बारिश के साथ होती ओलावृ​​ष्टि--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में वीरवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब छह बजे तेज अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। गर्मी इतनी ज्यादा थी कि बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग घरों में ही रहने को मजबूर थे और शाम को मौसम बदलने का इंतजार कर रहे थे।
शाम होते ही आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद हल्की बारिश और ओले गिरने लगे। यह दौर करीब आधे घंटे तक चला, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन

तेज अंधड़ के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं और धूलभरी हवाओं से कुछ समय के लिए दृश्यता भी कम हो गई। लेकिन बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें