फोटो संख्या:57- गांव इसराना में श्रद्धालुओं को प्रवचन देते रास बिहारी--स्रोत--आयोजक
कनीना। उपमंडल के गांव इसराना के श्री राधा कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर में शुक्रवार को नमो भगवते वासुदेवाय ट्रस्ट व विश्व हिंदू परिषद की ओर से प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सहमंत्री व धर्म प्रचारक व कुटुंब प्रबंधन रास बिहारी व डाॅ. रमेश यादव पूर्व कुलपति बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक मौजूद रहे। इसमें हिंदू जन जागृति के लिए लोगों को आह्वान किया।
रास बिहारी ने कहा कि हमें गीता और रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथ पढ़ने चाहिए, जिससे सुविचारों को आगमन होता है। इस कार्यक्रम का आयोजन नमो भगवते वासुदेवाय ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेश यादव के द्वारा किया गया।