फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना नई अनाज मंडी चेलावास में दूसरी बार हुई सरसों की चोरी

Fri, 03 May 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना नई अनाज मंडी चेलावास में अज्ञात चोर दूसरी बार सरसों के बैग चोरी कर ले गए। व्यापारी ने पुलिस शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार को लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना शहर कनीना को दी शिकायत में गांव ककराला निवासी श्रीभगवान ने बताया महावीर कि वह ट्रेडिंग कंपनी कनीना मंडी के प्रोपराइटर हैं। उसकी दुकान कनीना में आढ़त की है। बुधवार व वीरवार की रात को फड़ से सरसों के लगभग 30 से 35 बैग चोरी हो गए हैं। चोरी करने वालों ने सरसों के कट्टे दीवार की दूसरी तरफ ले जाकर किसी वाहन में काटकर खाली कर दिए व सरसों वाहन में डालकर ले गए हैं। खाली बैग को वापिस मंडी की तरफ अंदर फेंक दिए व दीवार पर डाल दिए। शहर थाना प्रभारी ने कहा कि मंडी के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी तथा चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें