फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास में जलभराव की समस्या

Wed, 22 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 9 बहरोड रोड अंडरपास पर भरा पानी।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में बहरोड रोड और सीआईए रोड पर बने अंडरपास में पानी भरने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब बारिश नहीं होने पर भी एक माह से समस्या बनी हुई है। इस मार्ग से गांव मांदी, गादा गांव, पुरानी मंडी व आसपास के गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बहरोड़ अंडरपास में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए कई बार स्थानीय लोग रेलवे व नगर परिषद को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


इस अंडरपास से पैदल राहगीर तो आसानी से आवागमन भी नहीं कर सकता है। इसको लेकर नगर पार्षदों ने भी कई बार आवाज उठाई हैं। रेलवे के एक्सईएन जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। उन्होंने कॉरिडोर लाइन वालों को इसके बारे में बता दिया है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें