फोटो 02 पेयजल लाइन टूटने से सड़क पर जमा पानी। संवाद
निजामपुर। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर के मुख्य द्वार के सामने पिछले चार दिनों से पानी की लाइन टूटी हुई है। इससे सड़क के बीचोंबीच लगातार पानी बह रहा है और कीचड़ व जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। पैदल आने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, पानी के लगातार बहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। स्थानीय निवासी जगदीश, अभय सिंह, दिनेश और हंसराज ने संबंधित विभाग से जल्द लाइन ठीक कराने और निकासी की मांग की है। संवाद