फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जेएलएन नहर में जलापूर्ति बंद, 10 दिन के बाद एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी

Sun, 18 May 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जेएलएन नहर में 16 दिन से पानी की आपूर्ति होने के बाद अब बंद कर दी गई है। अब जन स्वास्थ्य विभाग के पास शहर में गांव देवास जल परियोजना के 24 करोड़ लीटर पानी की क्षमता के चारों टैंक फुल हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जल स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 दिन नियमित आपूर्ति के लिए पानी स्टोर है। दस दिन बाद फिर से वही राशनिंग यानी एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। वहीं अब तय शेड्यूल के हिसाब से 24 दिन बाद ही जेएलएन कैनाल में पानी मिल पाएगा। शहर की आबादी को प्रतिदिन इस समय विभाग की ओर से छह लाख लीटर पानी की आपूर्ति प्रतिदिन की जा रही है।
बता दें कि शहर में करीब 80 हजार की आबादी है लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 39 हजार की आबादी को विभाग एक माह तक नियमित पानी आपूर्ति कर सकता है, लेकिन वर्तमान आबादी व आंकड़ों में शहरी आबादी जन स्वास्थ्य विभाग के पानी वितरण की व्यवस्था को बिगाड़ रही है।
विज्ञापन

-
- वर्जन:
इस समय शहर में नियमित पानी की आपूर्ति की जा रही है। विभाग के गांव देवास स्थित जल परियोजना के चार टैंक फुल हैं। ऐसे में दस दिनों तक नियमित आपूर्ति की जाएगी। यदि आवश्यकता हुई तो राशनिंग शुरू कर दी जाएगी। विभाग के पास 12 बोरवेल भी शहरी आबादी को पेयजल आपूर्ति के लिए चालु हालात में हैं। शहरवासियों को पेयजल के लिए कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- जियाराम, उपमंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें