फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई जल मुहैया कराने के लिए विधायक मिले सीएम से

Wed, 21 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में सिंचाई के लिए व्याप्त जल संकट के मद्देनजर नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने मंगलवार सायं चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात की। सीएम एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग रस्तोगी की संयुक्त बैठक में डॉ. यादव ने क्षेत्र में नहरी पानी की चिंताजनक स्थिति के बारे में बताया।
विज्ञापन

विधायक ने इस बैठक में कहा कि दक्षिणी हरियाणा की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां पानी की जरूरत एवं आपूर्ति में बहुत बड़ा अंतर है। भू-जल की अपर्याप्त मात्रा के कारण इस क्षेत्र में ट्यूबवेल से सिंचाई समाप्त हो गई है, इन्हीं बातों के मद्देनजर अब समय आ गया है कि समस्त राज्य के सभी जल संसाधनों की विस्तृत विवेचना करने के बाद नहरी पानी के वितरण में समग्र परिवर्तन किया जाए। जिन क्षेत्रों में सिंचाई के अन्य साधन उपलब्ध हैं, वहां की अपेक्षा दक्षिणी हरियाणा के अभावग्रस्त क्षेत्रों को अधिक पानी की व्यवस्था न्यायोचित होगी।  
इस पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव अनुराग रस्तोगी को शीघ्र ही एक विस्तृत रिपोर्ट देने का कहा। सीएम ने डॉ. यादव द्वारा वर्तमान पानी की पारी कुछ दिन और बढ़ाने की मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें