फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिना तैयारी दौहान नदी में पानी छोड़ा, डूब गईं सड़कें

Tue, 20 Aug 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- महेंद्रगढ़- रेवाड़ी सड़क मार्ग पर भरे पानी से गुजरते वाहन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नहरी विभाग की ओर से पिछले दो सप्ताह से दौहान नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। शहर को अन्य जिलों व ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने वाले तीन सड़कों से आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी मार्ग पर गांव मजरा के नजदीक, मोदाश्रम के नजदीक डुलाना व महेंद्रगढ़ से अटेली मार्ग पर दो से तीन फुट तक पानी बह रहा है। आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीर तेज बहाव से गुजर रहे हैं।
सड़कों पर मंडरा रहा टूटने का खतरा
पिछले दो सप्ताह से शहर को अन्य जिलों व ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर दौहान नदी क्षेत्र में दो-तीन फीट पानी बह रहा है। प्रतिदिन इन तीनों मार्गाें पर 15 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। पानी भरा होने के कारण सड़कों पर भी टूटने का खतरा मंडरा रहा है। साथ ही सड़क किनारे पर गड्ढे बनने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के नगरपालिका क्षेत्र में दौहान नदी के दो पुलों की योजना बनाई गई है। डुलाना व अटेली मार्ग पर गत वर्ष दो पुल बनाने के लिए योजना तैयार की गई थी। इसके लिए नहरी विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द ही इसे सिरे चढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:61- महेंद्रगढ़- रेवाड़ी सड़क मार्ग पर भरे पानी से गुजरते वाहन--संवाद

फोटो संख्या:61- महेंद्रगढ़- रेवाड़ी सड़क मार्ग पर भरे पानी से गुजरते वाहन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें