फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव

विज्ञापन
रेलवे अंडरपास में भरा पानी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
क्षेत्र में मंगलवार की शाम व बुधवार सुबह सात बजे तक हुई 15 एमएम बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शहर में मोहल्ला जमालपुर, नगर परिषद के सामने, पुरानी कचहरी, सीआईए रोड, रेलवे रोड, मोहल्ला रावका आदि अनेक जगहों पर जलभराव हो गया। वहीं रेलवे अंडरपास में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह के बारिश नहीं होने से लोग उमसभरी गर्मी से परेशान थे। मंगलवार देर शाम अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन जलभराव से परेशानी का भी सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के चलते मक्खी मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। नालियों में बरसाती पानी भरा रहने के कारण मच्छर पनपने लगे है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सड़क टूटी होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं पुरानी मंडी के पास नाले की सफाई न होने से सड़क पर पानी बह रहा था। इससे लोगों को परेशानी हुई।
फसल के लिए लाभदायक
करीब एक सप्ताह बाद हुई जबरदस्त बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है क्योंकि इस समय कपास व बाजरे की फसल को बारिश की जरूरत थी। बारिश से बाजरे की फसल पर भी रौनक आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें