कनीना। उपमंडल के गांव गुढा में पेयजल लाईन जगह-जगह लीकेज होने के कारण घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है वहीं इसके चलते दिन काफी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है। जिससे रास्तों में कीचड़ पनप रहा है। गांव में पाथेड़ा लिंक मार्ग व खारी टंकी के पास दयानंद पब्लिक स्कूल के गेट के समीप लम्बे समय से लाईन लीकेज है। जहां से व्यर्थ पानी बह रहा है। रास्ते में पानी बहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी के सेवन से बिमारी पनपने की संभावना बनी हुई है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से दबाई गई लाइन लीकेज होने की सूचना विभाग के कर्मचारियों को दे दी गई है उसके बाद भी दुरुस्त नहीं किया जा सका है। इस बारे में ग्राम सरपंच धर्मपाल सिंह ने बताया कि बीते समय जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल लाईन बिछाई गई थी। जिसे ठीक करवाने के लिए ग्रामीणों की शिकायत उनके पास आई है। पेयजल लाइन को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।