फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जलघरों में चार-पांच दिन का पानी शेष, नहर आने में 10 दिन

Fri, 06 Jun 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06जलघर की तलहटी में पहुंचे पानी के अंदर दिखने लगी घास। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी रोड स्थित जलघर में काफी समय से सफाई नहीं होने से पौधे और गाद का कब्जा
विज्ञापन


फोटो नंबर 6 , 7, 8 व 9
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नारनौल शहर में एक बार फिर से पेयजल संकट गहरा सकता है, क्याेंकि जलघरों में चार-पांच दिन का पानी शेष है। वहीं नहर में 10 दिन बाद पानी आने की संभावना है।
नारनौल शहर की ज्यादातर आबादी नहरी पानी पर ही निर्भर है, लेकिन समय पर नहरी पानी नहीं आने से पहले ही राशनिंग शुरू की जा चुकी है। अब जलघरों में भी पानी खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में अब लोगों को टैंकरों के सहारे ही अपनी प्यास बुझानी पड़ेगी।
विज्ञापन

हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में अवैध जल कनेक्शन और सिंचाई करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। जिले भर में प्रतिदिन अवैध जल कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इसके बाद भी शहर में पानी की किल्लत लोगों को पानी पैसा खर्च करके मंगाना पड़ रहा है।
विभाग भी नहरी पानी के समय पर नहीं पहुंचने के कारण राशनिंग कर रहा है। शहर में पानी की कटौती की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा उन मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जो ऊंचाई पर स्थित हैं। अब दस दिन और नहरी पानी नहीं आने से पूरे शहर में पानी का संकट छा सकता है। उधर सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश वर्मा ने बताया कि नहरी पानी 15-16 जून तक आने की संभावना है।
रेवाड़ी जलघर में पानी कम होते ही दिखने लगे पौधे
रेवाड़ी जलघर की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। इसकी वजह से जलीय पौधों की टैंक में भरमार है। इस जलघर में पानी की मात्रा कम होते ही पौधे ही पौधे दिखाई दे रहे हैं। रेवाड़ी स्थित जलघर की करी तीन साल से सफाई नहीं हुई है। इसकी वजह से दो से तीन फिट गाद-मिट्टी जमा हो गई है।

गर्मी में पानी की ज्यादा जरूरत होती है तो पानी भी कम आने लग जाता है। कुछ दिन पानी कुछ दिन ठीक आया था, लेकिन अब फिर से एक घंटे की जगह 35 से 40 मिनट तक ही आ रहा है। गर्मी से अब मोहल्ले में पानी की समस्या बनी हुई है।-संतोष देवी, महाराणा प्रताप नगर।


मोहल्ले में पानी की कमी के चलते इन दिनों पैसे देकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। अब विभाग ने पानी आपूर्ति का समय घटा दिया है। इसके कारण टंकियां भी पूरी नहीं भर पाती है।-ऊषा, मोहल्ला गुरुनानकपुरा।
विज्ञापन


जलघर में पानी कम है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहरी पानी पर निर्भर है। रेवाड़ी रोड स्थित जलघर में 3 दिन का और नसीबपुर जलघर में 4 से 5 दिन का पानी है। जलघर में पानी की कमी को देखते हुए पानी की आपूर्ति के समय में 10 से 15 मिनट की कटौती की जाएगी। लोगों से अपील है कि धैर्य बनाए रखें। पानी की बचत करें। प्रयास है कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनी रहे।-मुकेश शर्मा, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें