सिहमा। खंड के गांव दुबलाना में मुख्य फिरनी पर जमा पानी से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण महेश कुमार, जय सिंह, रामकिशन, देशराम, कैलाशचंद, छोटेलाल, कंवर सिंह, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश, राजेंद्र सिंह, लालचंद, रामकिशोर, हरिकिशन, लाल सिंह, मनजीत सिंह, अंकित कुमार, राहुल ने कहा कि यह रास्ता छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चों का कई बार पैर फिसल जाता है, जिसकी वजह गिर भी जाते हैं। बुजुर्गों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह जल भराव होने के कारण मक्खी मच्छर भी उत्पन्न हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है। लेकिन फिर भी समस्या जो कि त्यों बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाए क्योंकि स्कूल में आने-जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में स्थानीय विधायक ओम प्रकाश यादव को भी अवगत करवा दिया गया था तथा उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस रास्ते की समस्या का समाधान जल्द ही करवा दिया जाएगा। लेकिन अब तक इस समस्या से निजात नहीं मिली है।