फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामधेड़ा बांध टूटने से स्कूल में भरा पानी, ट्रैक्टर-ट्राली से बच्चों को निकालकर भेजा घर

विज्ञापन
डीएवी स्कूल में भरा दोहान नदी का पानी---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दोहान नदी पर गांव चामधेड़ा के पास बना बांध टूटने से शनिवार सुबह नौ बजे अचानक डीएवी स्कूल में पानी पहुंच गया। उस समय बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल प्रबंधन कुछ समझ पाता इससे पहले ही पूरे स्कूल परिसर में पानी भर गया। स्कूल प्रबंधन ने आननफानन में बच्चों को ट्रैक्टर ट्राली के सहारे से स्कूल से बाहर निकाला और उन्हें घर भेजा। पानी का बहाव तेज होने के कारण स्कूल की एक ओर की दीवार टूट भी टूट गई।
विज्ञापन

प्राचार्य राजेद्र अरोड़ा, लाल सिंह, अध्यापक आदित्य, अमित कुमार ने बताया कि स्कूल के अंदर दस मिनट के अंदर पानी भर गया। इसके बारे में उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व एसडीएम को सूचना दी। इसके बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। बच्चों को स्कूल में ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली बुलाकर स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को स्कूल से बाहर निकालकर घर पहुंचाया। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक किसी भी विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया पानी घुसने से स्कूल का इनवर्टर, बैटरी, दस्तावेज सहित पूूूरा सामान पानी में डूब गया। स्कूल परिसर और कक्षाओं में 3 फुट पानी भर गया।
बता दें कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र में भूजल स्तर बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से दोहान नदी में 15 दिन पूर्व पानी छोड़ा गया था। अटल भूजल योजना के तहत नारनौल क्षेत्र के गांव महरमपुर के पास दोहान नदी में 450 एमएम व्यास की 750 मीटर लंबी पाइप लाइन दबाकर नदी तक नहरी पानी पहुंचाया गया था। नदी में पानी आने से नदी के आसपास के कुओं एवं ट्यूबवेलों के जलस्तर में भी 20 से 50 फुट की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

-
मोदाश्रम मंदिर के पीछे झुग्गी झोपड़ियां पानी से घिरी
दोहान नदी के पानी को क्षेत्र में पहुंचाने के लिए चामधेड़ा गांव के पास बांध बनाया गया था। शनिवार को बांध टूट गया जिसके कारण तेज बहाव से पानी शहर की तरफ पहुंच गया। मोदाश्रम मंदिर के पीछे झुग्गी झोपड़ियां भी पानी से घिर गईं। डीएवी स्कूल और श्री गोपाल गोशाला के पार्क में पानी भर गया। नदी का पानी आने के कारण लोगों को गांवों की ओर जाने के लिए पानी से गुजरना पड़ा। पानी अधिक होने के कारण बड़े वाहनों को भी धीरे-धीरे सावधानी से निकाला गया। दुपहिया वाहनों की आवाजाही पूर्णरूप से बंद रही।
-
- वर्जन:
प्रशासन एवं नहर विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद उन्होंने बांध पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। विभाग और प्रशासन की ओर से दो दिन में बांध की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया है।- रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें