फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने मधुमक्खी पालक को लगाई 5.45 लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। साइबर ठग ने मधुमक्खी पालक किसान को झांसे में लेकर मोबाइल में ऐनी डेस्क ऐप डाउनलोड करा 5 लाख 45 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित गांव मुडायन निवासी कृृृृष्णलाल ने बताया कि वह मधुमक्खी पालन का काम करता है। उसके फोन में फोन-पे नहीं चल रहा था। जिस संबंध में उसने ऑनलाइन गूगल पर सर्च करके टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया। 24 जुलाई को सुबह 9 बजे के आसपास उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई। साइबर ठग ने उसे झांसे में लेकर ऐनी डेस्क ऐप डाउनलोड कर फोन-पे चलाने की बात कही। इसके बाद उसने ऐनी डेस्क ऐप डाउनलोड कर लिया तथा ठग के अनुसार अपनी बैंक की डिटेल फोन-पे चलवाने के लिए भर दी। 24 जुलाई को उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 5 लाख 45 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने साइबर थाने में खाता विवरण व ठग के मोबाइल नंबर सहित अन्य प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई है। पुलिस ने पीड़ित कृष्णलाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें