फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास जलघर में बिजली आपूर्ति के कारण शहर में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 49,51,52,53
विज्ञापन

देवास जलघर में बिजली आपूर्ति के कारण शहर में जल संकट
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। देवास जलघर में बिजली आपूर्ति न होने के कारण सोमवार को शहर में जलापूर्ति नहीं हो सकी। शहरी एरिया को आपूर्ति देने वाले सभी बूस्टर खाली हो गए। पानी आपूर्ति न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को भी शहर में पेयजल संकट रहेगा। बुधवार से आपूर्ति सामान्य होने के आसार हैं।
महेंद्रगढ़ शहर को आपूर्ति करने वाले जलघर में रविवार को दिन भर बिजली आपूर्ति ठप्प रही। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति सुचारु कराने के लिए कई बार फोन किया। जिसके बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। दरअसल पूरे महेंद्रगढ़ शहर को देवास स्थित मुख्य जलघर से पानी की आपूर्ति होती है। यहां पानी के बड़े तीन जलघर हैं, जिनमें नहर से आने वाले पानी को भरा जाता है। इसके बाद पानी को शोधित किया जाता है। शोधित किए पानी को शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने 7 बूस्टर में भेजा जाता है। यहां से अलग-अलग कालोनियों में पानी सप्लाई होता है। नहरी पानी को साफ करने की प्रक्रिया रविवार को नहीं हो पाई। इस कारण बूस्टरों में पानी नहीं आया। शहर की करीब 35 हजार की आबादी को सोमवार को पानी नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन

शहर के बूस्टिंग स्टेशन
-आईटीआई
-कर्मचारी कालोनी
- सामान्य अस्पताल
-पंचमुखी अस्पताल
- राजकीय कॉलेज
-जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
शहर में 6300 से पेयजल कनेक्शन
शहर में करीब पेयजल के 6300 वैध कनेक्शन हैं। जिसके जरिये लोगों को रोजाना 170 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से पानी की आपूर्ति दी जाती है। करीब 5 लाख किलोलीटर पानी रोजाना उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें नहरी पानी के साथ बोरवेल का पानी भी मिलाया जाता है। इसके लिए शहर के बूस्टिंग स्टेशन पर बोरवेल भी लगाए गए हैं।
सर्दी के कारण दिक्कतें थोड़ी कम..
सर्दी का मौसम होने के कारण लोगों को थोड़ी कम परेशानी सहनी पड़ी। इसके बाद भी कुछ लोगों को पानी का टैंकर मंगवाना पड़ा। एक टैंकर के लिए 300 से 400 रुपये अदा करने पड़े। पानी का एक टैंकर तीन दिन चलता है। अगर बुधवार तक पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो दिक्कतें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

वर्जन....
रविवार को दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस कारण पानी के टैंक नहीं भरे जा सके। सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे बिजली सामान्य हो सकी। अब टैंकों को भरा जा रहा है। टैंक भरते ही पानी की आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
-अमित जैन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें