फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा-दिल्ली हाईवे सेक्शनों पर दिखेंगे वॉटर एटीएम, फुटओवर ब्रिज व सबवे का भी होगा निर्माण

विज्ञापन
फोटो 18नारनौल-सिंघाना रोड।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। एनएचएआई ने दिल्ली और हरियाणा के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। इसको लेकर टेंडर जारी किया गया है। इसके तहत विभिन्न हाईवे सेक्शनों पर वॉटर एटीएम, फुटओवर ब्रिज, रैंप और सबवे का निर्माण एवं संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना में अंधेरिया मोड़ से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक के एनएच-148ए, एमजी रोड रेवाड़ी बाइपास, रेवाड़ी से अटेली मंडी तक एनएच-11, अटेली मंडी से नारनौल सेक्शन, साथ ही गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे को शामिल किया गया है। इन मार्गों पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
परियोजना के तहत हाईवे किनारे वॉटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे। इससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। अब एटीएम से केवल पैसे ही नहीं बल्कि पीने का साफ पानी भी मिलेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा, पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुटओवर ब्रिज और सबवे बनाए जाएंगे। इनमें दिव्यांगजनों के लिए रैंप की भी व्यवस्था होगी। इससे सड़क पार करने के दौरान होने वाले हादसों में कमी आने की उम्मीद है।
वाहन चालक सुरेंद्र, नवीन, भीम और सूबे सिंह ने बताया कि इन सुविधाओं के बनने से न केवल सफर आरामदायक होगा बल्कि सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी। अब सभी की नजरें टेंडर प्रक्रिया और कार्य शुरू होने की समय सीमा पर टिकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने वह अक्सर गाड़ी लेकर दिल्ली, जयपुर और अन्य बड़े शहरों में जाते रहते हैं। अब वॉटर एटीएम सुविधा हाईवे पर मिलने से सफर आरामदायक हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें