महेंद्रगढ़। दीवान कॉलोनी में एक सप्ताह से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या ने कॉलोनी वासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। कॉलोनी के मुख्य रास्तों पर गंदा पानी जमा होने से न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि आसपास के घरों में बदबू और गंदगी का माहौल है।
स्थिति यह है कि लोग घरों से बाहर निकलने तक में परेशानी महसूस कर रहे हैं। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब हालात और भी गंभीर हो गए हैं। सोमवार को कॉलोनी के पास स्थित ग्राउंड में भी सीवरेज का पानी पूरी तरह भर गया।
दीवान कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सीवरेज का पानी जमा होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
बॉक्स
दीवान कॉलोनी में 200 घर है। सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होने के कारण दूर-दूर तक बदबू फैल रही है जिसके कारण कॉलोनीवासी परेशान हैं। कॉलोनीवासी सहित और भी लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।-कृष्ण कुमार, दीवान कॉलोनी
बॉक्स
इस रास्ते से स्कूल के बच्चे जाते है जोकि सीवरेज का पानी भरा रहने के कारण दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। रविवार को तो पूरा ग्राउंड सीवरेज का पानी भरा हुआ था। यहां जाने का रास्ता भी बंद हो गया। सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा था।
-राजेश कुमार, दीवान कॉलोनी
-
- वर्जन:
दीवान कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लों की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर कर्मचारियों को भेजकर मोटर के माध्यम से सफाई शुरू करवा दी गई है। अगर ऐसी समस्या फिर से होती है तो सीवरेज की सफाई करवा दी जाएगी। आमजन व कॉलोनिवासियों को परेशान नहीं होने दी जाएगा।-
सतीश, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
फोटो संख्या:56 शहर की दीवान कॉलोनी में भरा पानी सीवर का दूषित पानी। संवाद
फोटो संख्या:56 शहर की दीवान कॉलोनी में भरा पानी सीवर का दूषित पानी। संवाद