फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पटीकरा अंडरपास में जमा पानी, लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
फोटो- 10अंडरपास में जमा पानी से गुजरता दुपहिया वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। गांव पटीकरा स्थित अंडरपास में पिछले कुछ दिनों से पानी जमा है, जिस कारण आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव पटीकरा व क्षेत्र के लोग बहरोड़, अटेली, नीरपुर, नीमराणा, रेलवे स्टेशन, पीजी कॉलेज, सरकारी अस्पताल इसी मार्ग से जाते हैं। लेकिन अंडरपास में जमा पानी के कारण हादसों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल बस, गाड़ी और लोडिंग वाहन पानी के कारण खराब होकर रास्ते में ही रुक जाते हैं, जिस कारण समस्या का सामना करना पड़ता है। इसमें महिला और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। क्योंकि अंडरपास में पानी जमा होने के कारण पैदल यात्री पगडंडी पर चलते हैं, जिस कारण पैर फिसलने का खतरा बना रहता है। वहीं वाहन गुजरते समय किचड़ उछलने से कपड़े भी खराब हो जाते हैं।

अंडरपास में जल-भराव की समस्या लंबे समय से बनी
स्थानीय लोगों ने बताया कि पटीकरा अंडरपास में जल-भराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के दिनों में तो अंडरपास में तीन-तीन फीट तक पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


वर्जन :
पटीकरा अंडरपास में पानी कहां से जमा हो रहा है, इसका निरीक्षण किया जाएगा। हमारे अधिकार क्षेत्र में जहां भी कमी रहेगी उसे पूरा किया जाएगा और अंडरपास का पानी निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार, जेई, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें