फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लंबित मांगों और समझौता पत्र जारी नहीं होने के विरोध में दमकल और सफाई कर्मचारी 14 दिन से हड़ताल पर हैं। बुधवार को कर्मचारियों ने विधायक कंवर सिंह यादव की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय के लिपिक ललित और सुजान सिंह को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है और कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार ने 13 मई को 17 मांगों पर सहमति जताई थी लेकिन दो माह बाद भी समझौता पत्र जारी नहीं किया गया।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा खत्म करना, अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी और आर्थिक सहायता तथा ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर 50 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी शामिल हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल अनिश्चितकालीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें