महेंद्रगढ़। एसडीएम दिनेश कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय में खंड महेंद्रगढ़ व सतनाली पंचायत समिति के सदस्य और पंचायत सदस्य के पदों के आरक्षण के लिए ड्रॉ निकाले। महेंद्रगढ़ खंड के पंचायत समिति के कुल 29 वार्डों में से पांच वार्ड अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। आरक्षित किए गए वार्ड में 7 व 21 अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए तथा वार्ड 5, 9, 26 अनुसूचित वर्ग ओपन के लिए आरक्षित किए गए।
इसके अलावा बीसी ए के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जिसमें वार्ड 11 बीसीए महिला व वार्ड 23 बीसी ए ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड 2, 4, 8, 13, 15, 17, 19, 22, 24, 27, 29 महिला सामान्य, वार्ड 1, 3, 6, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 25, 28 सभी के लिए खुले रहेंगे।
सतनाली खंड के दो वार्ड अनुसूचित वर्ग के लिए
सतनाली खंड के पंचायत समिति के कुल 13 वार्डों में से 2 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए। जिनमें वार्ड 11 अनुसचित वर्ग की महिला के लिए, वार्ड 6 अनुसूचित वर्ग में सभी के लिए आरक्षित किए गए। बीसी ए के लिए 2 वार्ड आरक्षित किए गए। जिनमें वार्ड 12 बीसी ए वर्ग की महिला, वार्ड 13 बीसी ए वर्ग में सभी के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड 2, 4, 7, 9 महिला वर्ग में सामान्य, वार्ड 1, 3, 5, 8, 10 सामान्य ओपन के लिए आरक्षित किए गए। इस मौके पर बीडीपीओ महेंद्रगढ़ रमेशचंद शर्मा, बीडीपीओ सतनाली धर्मबीर यादव, सुप्रीटेंडेंट सुदेश पुनिया, एससीपीओ प्रवीण कुमार, एससीपीओ अंकित कुमार, सहायक सुरेंद्र सिंह, सहायक हरि सिंह, ग्राम सचिव मोहन लाल, एसडीएम स्टेनो ब्रह्मानंद, कंप्यूटर ऑपरेटर रणबीर सिंह, सेवादार नरेंद्र आदि मौजूद रहे।