नारनौल/महेंद्रगढ़। आज बुराई के प्रतीक दशानन का पुतला जल जाएगा लेकिन आमजन को रोज जलाने वाली समस्याओं के रावण का दहन कब होगा? पुतला हर साल फूंका जाता है, पर क्षेत्र के लोग सालों से जिन हालात से जूझ रहे हैं, वे जस के तस बने हुए हैं।
अटेली में सात साल से नई सब्जी मंडी की राह देख रहे रेहड़ी वाले आज भी सड़क किनारे बैठने को मजबूर हैं और नगरपालिका की कार्रवाई का डर झेलते हैं। नांगल चौधरी में जोहड़ की सुरक्षा दीवार के इंतजार में एक जान जा चुकी है, फिर भी ज्ञापन फाइलों में दबे हैं।
नांगल चौधरी में दो साल से सीवर ब्लॉक होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरा है। महेंद्रगढ़ में 200 मीटर का रास्ता पार करने में 20 मिनट लग जाते हैं, सड़कों पर सीवर का पानी बहता है, गड्ढों और धूल से लोग बेहाल हैं और बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय तक नहीं है।
सवाल यह है कि घोषणाओं और आश्वासनों का यह सिलसिला आखिर कब थमेगा? लोगों को राहत कब मिलेगी? आमजन की यह पीड़ा कब सुनी जाएगी और इन समस्याओं का रावण कब जलेगा?
...................
सात साल से हम सुन रहे हैं कि अटेली में नई मंडी बनेगी...नई मंडी बनेगी लेकिन आज तक एक ईंट भी नहीं लगी। मजबूरी में सड़क किनारे रेहड़ी लगाते हैं तो नगरपालिका वाले उठा देते हैं। क्या हमें इज्जत से रोजी-रोटी कमाने का हक नहीं है।
-रामनारायण, रेहड़ी संचालक
-
सब्जी मंडी का न बनना महज विक्रेताओं की समस्या नहीं, पूरे अटेली की समस्या है। सड़क पर रेहड़ियों से रोज घंटों का जाम लगता है और इससे दुर्घटना का भी खतरा रहता है।
-बलबीर सिंह कामरेड, सामाजिक कार्यकर्ता
नांगल चौधरी में वार्ड-9 के जोहड़ पर सुरक्षा दीवार और जाली की मांग सालों से कर रहे हैं। यहां पूर्व सरपंच की डूबने से मौत भी हो चुकी है। कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पता नहीं इस समस्या से कब निजात मिलेगी।
-सतपाल, नागल चौधरी
नागल चौधरी के वार्ड-5 और 6 में दो साल से सीवर ब्लॉक है। गालियों में गंदा पानी भरा रहता है। रोजमर्रा का जीवन जीना भी दुशवार हो गया है। पता नहीं इस समस्या से कब झुटका मलेगी।
-सोनू तंवर, नागल चौधरी
..................
शहर के बाजारों में जाम अब रोज की मुसीबत बन चुका है। सिर्फ 200 मीटर का रास्ता पार करने में 20 मिनट लग जाते हैं। धूप और धुएं में खड़े रहकर हम परेशान हो जाते हैं। प्रशासन कब जागेगा? जाम का हल निकाला जाए।
-ललिता शर्मा, गोशाला रोड, महेंद्रगढ़
-
शहर में कई जगह सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बदबू के कारण दुकान पर बैठना और रास्ते से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। गंदे पानी के कारण ग्राहक भी दुकानों तक नहीं आ पाते। विभाग सीवर की नियमित सफाई नहीं करवाता।
-अशोक शर्मा, गोशाला रोड, महेंद्रगढ़
-
शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। अब इनकी मरम्मत नहीं, नए सिरे से निर्माण की जरूरत है। खस्ताहाल सड़कों पर चलना मुश्किल है और पूरे दिन उड़ती धूल से सांस की बीमारियां फैल रही हैं। बाजार में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं के लिए शौचालय तक नहीं है।
- महाबीर प्रसाद, ब्रह्मचारी रोड, महेंद्रगढ़
-
सुबह घर से निकलते ही परेशानी शुरू हो जाती है। सड़कों के गड्ढों में गाड़ी हिचकोले खाती है, कमर दर्द करने लगता है। आगे बढ़ो तो जाम में फंस जाते हैं। पार्किंग की जगह नहीं मिलती, तो गाड़ी कहीं भी खड़ी करनी पड़ती है।
-दिनेश मास्टर, वार्ड 4, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:61- सिनेमा रोड पर लगा जाम--संवाद
फोटो संख्या:61- सिनेमा रोड पर लगा जाम--संवाद
फोटो संख्या:61- सिनेमा रोड पर लगा जाम--संवाद
फोटो संख्या:61- सिनेमा रोड पर लगा जाम--संवाद
फोटो संख्या:61- सिनेमा रोड पर लगा जाम--संवाद
फोटो संख्या:61- सिनेमा रोड पर लगा जाम--संवाद
फोटो संख्या:61- सिनेमा रोड पर लगा जाम--संवाद
फोटो संख्या:61- सिनेमा रोड पर लगा जाम--संवाद
फोटो संख्या:61- सिनेमा रोड पर लगा जाम--संवाद
फोटो संख्या:61- सिनेमा रोड पर लगा जाम--संवाद
फोटो संख्या:61- सिनेमा रोड पर लगा जाम--संवाद